Translate

शनिवार, 28 दिसंबर 2019

एक लाख की रिश्वत लेते प्रबंधक को लोकायुक्त ने दबोचा।

एक लाख की रिश्वत लेते प्रबंधक को लोकायुक्त ने दबोचा।



●  सागर में पेट्रोल पम्प की अनापत्ति प्रमाणपत्र का मामला।



नेटवर्क छतरपुर। लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग ने छत्तरपुर जिले के NHAI राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क विकास प्राधिकरण छत्तरपुर के प्रबंधक सुरेश अग्निहोत्री को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है । प्रबंधक ने  पेट्रोल पंप का अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
     लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि आवेदक गणेश कोरी ने पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय, सागर संभाग सागर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी।जिसमे  आवेदक को सागर में भोपाल लखनऊ नेशनल हाईवे पर केरबना सागर में पेट्रोल पंप खोलने के लिए जगह अलाट हुई थी। इसके अनापत्ति प्रमाणपत्र को जारी करने के लिए NHAI राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क विकास प्राधिकरण छत्तरपुर कार्यालय के प्रबंधक सुरेश अग्निहोत्री द्वारा एक लाख  50 हजार रुपये  की रिश्वत की मांग की जा रही है।
इस पर आज लोकायुक्त की टीम ने, DSP राजेश खेड़े के नेतृत्व में  निरीक्षक अभिषेक वर्मा और सदसयो के साथ मैनेजर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते उसके छत्तरपुर कार्यालय में रात्रि में रंगे हाथों पकड़कर लोकायक्त की टीम ने दिनभर की मशक्कत के बाद रात्रि में रिश्वत लेते दबोच लिया हैं।