शासकीय पानी की टंकी के साथ शराबियो-मनचलो ने की तोड़फोड़।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर परिषद द्वारा जल संकट से निपटने हेतु एक नई कार्य योजना के तहत नगर के समस्त 15 बार्ड मे 2--2 हजार लीटर की पानी की टंकियो को रखबा कर उसके चारो ओर ईटो से ढककर उस पर चारो ओर पुटीन का लेप करबा कर नगर की जनता को जल संकट से निजात हेतु रखबाई गई है।लेकिन चोर शराबियो के लिए अच्छे कार्यो से क्या सरोकार ऐसा ही मामला बार्ड नं. 10 खिरका मुहल्ला मे देखने को मिला है कि रबिबार की रात्री कुछ चोरो ने शाराबियो ने पानी की टंकी को चोरी का निशाना बनाया ओर टंकी के चारो ओर लगे पाईप व ईटो के साथ तोडफोड कर उसे ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
तभी बार्ड का एक युवक निकल आया चोरो ने युबक को देखकर भाग गये फिर सुबह जैसे ही लोगो ने देखा तो मुहल्ले मे बिक रही अबैध शराब और पुलिस की खरी खोटी सुनाई साथ ही बार्ड पार्षद पंचमलाल असाटी ने घटना की सूचना सीएमओ मीना कोरी को अबगत कराया जिसपर सीएमओ ने उपथाना घुवारा मे अज्ञात लोगो पर टंकी की तोडफोड करने का लिखत आबेदन देकर उनका पता लगाकर उन पर कार्यबाही की माग की तो बही दूसरी ओर बार्ड के लोगो ने चोकी प्रभारी अजान सिहं पर शराब बिकबाने का आरोप लगाते हुये कहा कि आज घुवारा नगर के कई बार्डो मे खुलेआम शराब का करोबर चल रहा है।
लेकिन घुवारा पुलिस शराब पर कार्यबाही करने से कतराती है जिससे साफ जाहिर होता है कि निशचित तौर पर पुलिस की एंटरी पर शराब का अबैध करोबार चल रहा है जिससे आज नगर मे खुलेआम शराब की दुकाने चल रही है और शाराबी खुलेआम घूम रहे है।
जब इस सबंध मे थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा से बात हुई तो उनका कहना है कि अबैध शराब बिक रही है उस पर रोक तो जनसम्पर्क अभियान चलाकर ही खत्म किया जा सकता है बरना हम जैसे कई आये है और चला जाना है फिर भी अबैध शराब की दुकाने बंद नही हो सकती है।