जिले भर में लगभग 1 लाख 27 हजार 911 बच्चों को प्रतिरोधी शक्ति बनाए रखने के लिए आज पिलाई जाएगी पोलियों की दवा।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बूंद जिन्दगी की पोलियोरोधी दवा 19 जनवरी दिन रविवार को पिलाई जायेगी। कलेक्टर तरूण राठी ने जिले के आम नागरिकों से कहा है 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने नजदीक के पल्स पोलियो केन्द्र लाकर पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलायें।उन्होंने कहा पोलियो का कोई इलाज नही हैए बच्चों को पोलियो रोग से मुक्त करने दो बूंद पल्स पोलियो हर बार अभियान दौरान पिलाना जरूरी है।
ताकि पोलियों के प्रति बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
उन्होंने कहा अभिभावक पोलियो दवा पिलाने वाले दल का घर पर इन्तजार नहीं करेंए पोलियो बूथ पर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने लेकर जायें। पोलियो बूथ आपकी सुविधा अनुसार रहवास के नजदीक ही बनाये गये हैए जहां पोलियो बूथ पर आप अपनी सुविधानुसार बच्चे को दवा पिलाकर आश्वस्तहो सकते है और बच्चे को पोलियो से सुरक्षित किया जा चुका है। दल का इन्तजार करने से हो सकता है जब दल आपके घर आये तब आपबच्चे अथवा परिवार सहित बाहर गये होए ऐसी स्थिति में आपका बच्चा पल्स पोलियो से वंचित रहने की आशंका बनी रहती है। इसआशंका से बचने अपने बच्चे को पोलियोरोधी दवा का सुरक्षा कवच अवश्य पहनाए।