शहर में जगह-जगह स्वच्छता की डोर चली।
//खिलान पटेल//
सिटी नेटवर्क दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को 8 बजे से घंटाघर पर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया जिसमें सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा को स्नान कराया एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात घंटाघर से साफ-सफाई करते हुए कार्यकर्ता अंबेडकर चैक पहुंचे जहां बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा को स्नान कराया एवं माल्यार्पण किया। उसके पश्चात् साफ सफाई करते हुए आगे बढ़े जहां कीर्ति स्तंभ, कोतवाली, जिला जेल, बेलाताल, जबलपुर नाका पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने तक सफाई अभियान चलाया गया साथ ही जबलपुर नाका पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्नान कराया एवं माल्यार्पण किया अवसर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान संपन्न किया गया।