Translate

शनिवार, 11 जनवरी 2020

26 जनवरी पर शालाओं में विद्यार्थियों को दिया जाएगा विशेष मध्यान्ह भोजन।

26 जनवरी पर शालाओं में विद्यार्थियों को दिया जाएगा विशेष मध्यान्ह भोजन।


●  जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोज लेकर सीईओ जिला पंचायत को जारी किए निर्देश।

//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2020 को समस्त शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसे शालाओं में विद्यार्थियों को मध्यानह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोज में खीर, पूरी, सब्जी तथा इसके साथ लड्डू का वितरण सुनिश्चित करने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा ने अध्यक्ष घनश्याम सेवा समिति दिल्ली एवं अध्यक्ष महारानी लक्ष्मी बाई बचत एवं साख समूह दमोह को निर्देश दिये है।
          उन्होंने कहा है इस तथ्य का विशेष ध्यान रखा जाये कि भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जाये एवं शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण हो, साथ ही अपनी निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार करायें। विशेष भोज हेतु अतिरिक्त लागत राशि का समायोजन खाद्यान्न के बारदानों की नीलामी पश्चात प्राप्त होने वाली राशि से किया जाये, विशेष भोज हेतु जन सहयोग एवं जनभागीदारी लिया जाना भी श्रेयकर होगा।