Translate

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

निवाड़ी। जुआ धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता हजारों के दाव लगाते वाहनो सहित सात जुआरी हुए गिरफ्तार...उपनिरीक्षक गोपाल सिंह चौहान की दहशत से अपराधियों में हडकंप।


//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरप्रदेश  सीमावर्ती इलाके के निकट पीएनसी के जंगल में लम्बे समय से सक्रिय जुआ के अड्डा  पर उपनिरीक्षक गोपाल सिंह ने पुलिस दल बल के साथ जुआरियों को घेराबंदी कर जुआ  पकडने में सफलता हासिल की है ।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह जी ,एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी जी  के सयुक्त निर्देशन और एसडीओपी बलराम परिहार के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई नरेन्द्र वर्मा द्वारा निरंतर इन दिनो अवैध शराब , रैत , माफियाओ सहित जुआ सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध तेजी से धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है ।

जिससे अपराधियों में हडकंप मचा हुआ है ।

धरपकड़ अभियान के चलते उपनिरीक्षक गोपाल सिंह चौहान ने ASI कांल , आरक्षक नागेंद्र , गब्बर , राजेश , हरिमोहन ,योगेंद्र , नोशाद और आरक्षक रामेश्वर के साथ पजनपुरा के समीप पीएनसी के  जंगल में जुआ खेलते सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए  कोतवाली प्रभारी टीआई नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि पकडे गये जुआरियों से सात मोटरसाइकिले भी मौके पर रखी पायी गयी जिन्हें जप्त किया गया इसके अलावा 69700 रूपये नगद व ताश की गड्डी के साथ जुआरियों को पकड कर धारा 13 जुआ एक्ट का  अपराध पंजीबद्ध किया गया  है।

गिरफ्तार जुआरियों में नारायण दास कुशवाहा बरूआसागर , इरशाद अहमद झांसी , महेन्द्र कुशवाहा पजनपुरा , मुकेश अहिरवार तेदोंल , भूपेन्द्र राय सकरार , सुनील बरार जुगयायी , विजय बरार निवासी बरूआसागर  उत्तरप्रदेश के है ।

टीआई नरेन्द्र वर्मा ने यह भी बताया कि  उत्तरप्रदेश सीमा से सटा कोतवाली इलाके के सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्यादातर जुआ  के अड्डे सक्रिय हैं।

जिसकी निरंतर सूचना पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह जी को मिल रही थी मुखबिर की सूचना पाकर जुआरियों के अड्डो पर छापामारी कर धरपकड़ की जा रही है जिससे जुआरियों और अपराधियों में हडकंप मचा हुआ है।

कोतवाली मे पदस्थ  तेज तर्रार उपनिरीक्षक गोपाल सिंह चौहान के भय और खौफ से अपराधियों के जहन में बिजली सी कौंद जाती है ।