Translate

बुधवार, 22 जनवरी 2020

जन-सुनवाई मे 49 आवेदनों पर सुनवाई... संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश।

जन-सुनवाई मे 49 आवेदनों पर सुनवाई... संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। शासन की मंशानुसार प्रत्येक सप्ताह होने वाली जन सुनवाई के तहत आज कलेक्टर तरूण राठी ने दमोह नगर और दूरस्थ अचंलो से आये लोगो के आवेदन लिये, उनकी बातें सुनी तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई मे एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा ने सहभागिता निभाई। आज जनसुनवाई मे 49 आवेदन आये।
            आज आयोजित इस जनसुनवाई मे दमोह नगर के एक नागरिक ने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे आवास दिलाया जायें। इसी प्रकार घाट पिपरिया तहसील दमोह के एक आवेदक ने आवेदन मे कहा कि उसकी निजी भूमि मार्ग निर्माण के लिए ली गई है, उसे राशि दिलवाई जायें। चिरौला पथरिया के एक किसान ने फसल नष्ट होने पर राहत राशि की मांग की, उसने अपने आवेदन मे कहा है कि उड़द फसल नष्ट हो गई थी, किन्तु मुआवजा नही मिला हैं। इसी प्रकार मुहरई तहसील हटा के एक आवेदक ने उसके पति की दिसम्बर माह मे मृत्यू हो गई है, सहायता दिलाने का आवेदन दिया। इसी प्रकार जनसुनवाई मे व्यक्तिगत समस्याओ के साथ-साथ सामूहिक आवेदन भी प्रस्तुत किये गये।
 जनसुनवाई मे डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।