घने जंगल के बीच में पेड़ पर प्रेमी जोड़े का लटका मिला शव।
● देखिए घटना के बाद क्या बोले थाना प्रभारी।
//खिलान पटेल,होशियार चक्रवर्ती//
हिंडोरिया(दमोह)। थाना हिंडोरिया में विगत दिन रविवार को एक जानकारी प्राप्त हुई की नोन पानी के जंगल में एक डाल से लड़का-लड़की लड़की के शव लटके हुये है, जिस पर थाना प्रभारी सत्येंद्र राजपूत द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम भेजकर देखा तो घटना की पुष्टि हुई।शव के पास पूरी रात महिला एवं पुलिस आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई तो साथ ही सुबह पंचनामा कार्यवाही के दौरान जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक एवं मृतिका की पहचान हिंडोरिया निवासी के रूप में हुई करीब 10 दिन पूर्व मृतिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट हिंडोरिया थाने में दर्ज थी।