एक साथ किया बच्चों एवं शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार।
रेडियो पर प्रसारित हुआ सूर्यनमस्कार का सीधा प्रसारण।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। रविवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के समूचे शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में निर्धारित समय सुबह 9 बजे भोपाल से रेडियो पर सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम कासीधा प्रसारण प्रसारित किया गया।जिसमें सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी का उदबोधन प्रसारित हुआ इसके बाद वन्देमातरम गीत और मध्यप्रदेश गान के पश्चात सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम की 12 (बारह) विधाओं को छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए इस कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।इस कार्यक्रम के पूर्व विद्यालयों में सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम का छात्र एवं छात्राओं को पूर्वाभ्यास का ज्ञान करवाया गया था।