कलेक्टर की पहल पर बना द्रष्टीहीन युवक का आधार कार्ड।
● शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित था युवक,कलेक्टर का जताया आभार।
//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जनपद पंचायत बक्सवाहा के ग्राम पंचायत खिरिया खुर्द के निवासी द्रष्टीहीन गोविंद सौर काफी परेशान थे जिनका दृष्टिहीन होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था।लेकिन जब इसकी जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र और कलेक्टर छतरपुर को पता चली तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिएl
गौरतलब है कि अब आधार कार्ड प्रमुख दस्तावेज के तौर पर मान्य होने के बाद प्रत्येक व्यक्ति की मुख्य जरूरत बन चुका है आधार कार्ड के बिना किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता मिलना भी मुश्किल हो चुका है।
ऐसी ही सरकारी सहायता से वंचित ग्राम पंचायत खिरिया खुर्द के निवासी द्रष्टीहीन गोविंद सौर पिछले कुछ महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था गोविंद सौर की परेशानी का पता जब जिला कलेक्टर मोहित बुंदस और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र ने जिला ई गवर्नेंस प्रबंधक राहुल तिवारी को आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए तो उन्होंने आधार केंद्र ग्राम पंचायत बम्हौरी संचालक आलोक खरे को निर्देशित करके द्रष्टीहीन युवक का आधार कार्ड बनवाया।
तथा अब दृष्टिहीन युवक को अपना आधार मिलने के बाद उसने कलेक्टर मोहित बूंदास का आभार जताया।
