मंत्री हर्ष यादव का नगर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
● क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा विधानसभा के नगर घुवारा में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री हर्ष यादव के आगमन पर नगर के कोंग्रेस कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से मंत्री जी का भव्य स्वागत किया।आप को बता दें कि मंत्री हर्ष यादव अपने निज निवास सागर से ग्राम देरी जिला टीकमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।उसी दौरान नगर से निकलते समय कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं
ने स्वागत के लिए समय लेकर भव्य स्वागत किया।
इसी दौरान कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से क्षेत्रीय समस्याओं जैसे स्वास्थ्य,शिक्षा,राजस्व एवं बढ़ रही बेरोजगारी के लिए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया।
बाद में शॉल और श्री फल भेंट कर मंत्री जी को नगर से विदा किया।।
ज्ञापन के माध्यम से मंत्री यादव को अवगत कराया कि नगर घुवारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विगत 20 बर्षो से संचालित है परंतु स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते ना तो अभी तक कोई योग्य डाक्टर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य को मिल पाया है और अगर मिल भी जाता है तो वह यहां रुकना नही चाहते है इससे स्वास्थ्य विभाग से मिलने बाली सेवाएं पूर्ण रूप से ठप है ।
यहां पर अभी कोई महिला डॉक्टर नही आई है कई बार शासन के द्वारा केबल आदेश किया गये है लेकिन पोस्टटिंग नही की गई जिससे महिलाओ को प्रसव के लिए मजबूरन टीकमगढ़ एंव छतरपुर जाना पड़ता है कई महिलाओं की तो समय पर इलाज नही मिल सका जिस कारण कई महिलाओं की मौते हो गयी है।
गरीबो को टीकमगढ़ छतरपुर ले जाने में वाहनों में अनाप शनाप पैसा खर्च होता है जिसके चलते क्षेत्र बहुत ही असुविधा है।
वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भवन तैयार करीबन 3 बर्षो से खड़ा हुया है लेकिन आज दिनांक तक जारी नही किया गया और शव परीक्षण के लिए करीबन 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और वही दो दो दिन खराब हो जाते अगर शाम के समय किसी की अचानक म्रत्यु हो जाती है उक्त शव का संस्कार दूसरे दिन हो पाता है ।
इन मांगों के लेकर कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओ ने मंत्री यादव से मांग रखी है ।
वही मंत्री हर्ष यादव ने कहा है कि प्रदेश में पन्द्रह बर्षो से जमी भाजपा की शिवराज सरकार से पूछा जाए कि अभी डाक्टरो को भर्ती क्यो नही की शिक्षाकर्मियों की भर्ती क्यो नही की गई यह सब पूर्व में रही सरकार की करनी और कथनी में लापरवाही रही है।
हमारी सरकार जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा साथ भर्तियां जारी की जा रही है और बेरोजगारों को रोजगार जल्द व्यवस्थाये ठीक जा रही है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से द्वारका सिंह चन्देल,शिव प्रताप सिंह बुन्देला,रनमत सिंह,जोहर अली पनयाँ, कोंग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिनेश सिंह बुन्देला,अनुज राजा,कोंग्रेस जिला महामंत्री अरविंद रावत सोनू,इश्माइल खान,काशीराम अहिरवार,एडवोकेट हर्षेन्द्र सिंह,के आलवा सैकड़ो कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
