Translate

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

बुंदेलखंड के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अपने हुनर का दिखाया दम।

बुंदेलखंड के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अपने हुनर का दिखाया दम।



● पांच खिलाड़ियों ने रजत पदक जीत कर किया अपने जिले का नाम रोशन।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह।  जयपुर में 5 इंडिया ओपन ईन्टरनेशनल ताईक्वांडो चैम्पीयनशिय आयोजित की गई थी। जिसमें दमोह ताईक्वांडो अकेडमी के अमित सिंह, आयुष पोपटानी, वैशाली साहू, प्रियंका साहू और दुर्गा ठाकुर ने रजत पदक जीतकर दमोह का नाम रौशन किया। यह चैम्पीसनशिप और 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। 5 खिलाड़ियों ने कोच नीरज दुबे के निर्देश में पदक प्राप्त किये। यह चैम्पीयनशिप आगामी 2020 ओलंपिक के क्वालीफाईड के
लिए आयोजित की गई थी, जिसमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत जैसे देशों ने दावेदारी पेश की खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। हॉलाकी खिलाड़ी इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाए पर हमें उम्मीद हैं कि 2024 में ओलंपिक में ये खिलाड़ी जरूर खेलेगे। 9 जनवरी को 5 खिलाड़ी कोच नीरज दुबे और उनकी टीम मैनेजर यशवीर सिंह चौहान के साथ रवाना हुए थे और 13 जनवरी को 5 खिलाड़ी कोच और टीम मैनेजर के साथ वापस लोटे। स्टेशन पर ही महिला कोच निधि दुबे और दमोह ताईक्वांडो अकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने 5 खिलाड़ियो का स्वागत किया और उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दी।