Translate

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

नागरिक परिसर के बैनर तले CAA के समर्थन में निकली रैली।

नागरिक परिसर के बैनर तले CAA के समर्थन में निकली रैली।


● हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दिया नागरिकता संशोधन बिल को समर्थन।


● पूर्व वित्त मंत्री एवं सांसद पटेल के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी।



//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह।  देश भर में CAA नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में रैलियां निकाले जाने का क्रम लगातार जारी है, इसी क्रम में आज दमोह में भी CAA के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। जिसमे मुख्य रूप पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, सांसद प्रहलाद पटेल हटा विधायक पी एल तंतुवाय, जिले भर के विभिन्न देश प्रेमी छात्र एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता महिलाओं, पुरुषों एवं विभिन्न छात्र छात्राओं ने रैली में अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए रैली में शामिल होकर नागरिक संशोधन बिल का समर्थन किया। जिसने लगभग 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा व देशभक्ति धुनों पर नारेबाजी करते हुए। रैली का आयोजन किया साथ ही संसद पटेल व पूर्व वित्त मंत्री मलैया ने लोगों के मन में CAA के खिलाफ बैठे भ्रम को हटाते हुए लोगों के बीच अपनी बात रखी। इस बीच हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ को व्यवस्थित रैली के रूप में प्रदर्शित करने में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की चाक चौबंद व्यवस्था भी सराहनीय रही।