शराब के नशे में युवक के मंदिर पर चढ़ जाना पड़ा महँगा,चली गई जान।
● भाजपा नेता ने डंडों से पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्या।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। जिले के बटियागढ़ के ग्राम निवोरा कला में मंगलवार की रात मामूली विवाद पर भाजपा नेता श्री राम पिता माधव से और उसके साथी रणधीर पिता मुन्ना लोधी ने युवक दयाराम पिता बालकिशन उम्र 36 वर्ष की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी लगते ही गांव में मातम पसर गया। जहां मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता श्री राम और रणधीर पर जान से मारने के आरोप लगाए हैं, वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार बटियागढ़ थाना से 15 किलोमीटर दूर निवोरा कला गांव में मृतक दयाराम मंगलवार की रात मंदिर में शराब के नशे में जाने की कोशिश कर रहा था जिसे श्रीराम और रणधीर ने रोका इस पर से वह गाली-गलौज करने लगा और तभी आरोपी श्रीराम और रणबीर ने उसे डंडो से पीटना शुरू कर दिया इसके बाद मृतक सुबह निवोरा तिगड्डा पर अमृत पाया गया मृतक के पिता बाल किशन पटेल ने बताया कि हमारा लड़का शराब पीकर मंदिर की ओर जा रहा था।
जिसे श्रीराम सिंह रणधीर ने रात में मारपीट की और सुबह मारकर रोड पर डाल दिया मृतक के भाई कालूराम ने बताया कि आरोपियों द्वारा उसे बंद कमरे में मारा गया है जिस वजह से वह मर गया और मरने के बाद सड़क पर फेंक दिया हमें इसकी जानकारी सुबह चली तो हमने बटियागढ़ थाने में सूचना दी बटियागढ़ थाना और 100 को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया केरबना थाना प्रभारी बटियागढ़ लखन लाल तिवारी ने बताया कि निवोरा कला गांव में दयाराम पिता बालकिशन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है जिसमें मर्ग कायम करके मामले जांच की जा रही है।