भाजपा पार्षद प्रतिनिधि को जिला-कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
● असामयिक निधन के बाद शोक व्याप्त,कार्यकर्ताओं की नम हुई आँखे।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विक्की ठाकुर असामायिक निधन के बाद आज जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर युवा नेता विक्की ठाकुर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने कहा कि भाई विक्की ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता थे। अचानक हुई इस घटना से पूरी पार्टी स्तब्ध है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और मैं इस घटना के माध्यम से आज के युवाओं को यह संदेश देना चाहता हूं। कि जीवन में अच्छा और बुरा दोनों समय आता है आवश्यकता यह है कि हम जीवटता से इन मुसीबतों का सामना कर सकते हैं। इस तरह से युवाओं का जाना समाज को बहुत बड़ी क्षति होती है। विक्की ठाकुर राजनीति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहते थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री, सिद्धार्थ मलैया, गोपाल पटैल, कपिल सोनी, संजय सेन, मनीष तिवारी संतोष रोहित, मानिकचन्द सचदेवा, विवेक अग्रवाल, भरत यादव, विशाल शिवहरे, पीतम सिंह लोधी, मोंटी रैकवार, राजू नामदेव, अनुपम सोनी रितेश सोनी, अखिलेश ठाकुर, गोलू साहू, पंकज जड़िया, राघवेंद्र सेन, गीतेश अठ्या, वीरू दुबे आलोक मुखरैया, अरविंद रजक, लालू जैन, अबरार चिश्ती, देवेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

