Translate

रविवार, 12 जनवरी 2020

MP-PSC परीक्षा में कुल 4827 में से 840 परीक्षार्थी अनुपस्थित।

MP-PSC परीक्षा में कुल 4827 में से 840 परीक्षार्थी अनुपस्थित।


● प्रशासनिक चौकसी के साथ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न।


//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक जिला मुख्यालय दमोह में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा के लिए दमोह शहर मे 11 केन्द्र स्थापित किये गये थे, इसमें 4827 परीक्षार्थियों में से पहली पारी में 405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा दूसरी  पारी में 435 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, शेष परीक्षा में शामिल हुए। कलेक्टर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की समाप्ति उपरांत गोपनीय सामग्री तथा शेष बची सामग्री मध्यप्रदेश सेवा आयोग के इंदौर स्थित कार्यालय में जमा किये जाने के लिए तहसीलदार आलोक जैन, नफीस खान ओर ऋषभ यादव तथा कन्हैया राठौर की डयूटी लगाई गई है।