बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन।
//राजन असाटी//
जुझार दमोह। बिजली सब स्टेशन बांदकपुर के अंतर्गत हलगज फीडर के बलारपुर रंजरा मैली मुड़ारी जुझार गांव का बिजली बिल बकाया होने पर वसूली की जा रही है बिजली बिल जमा न होने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है सोमवार को भी इस तरह की कार्यवाही की गई कनिष्ठ यंत्री आरके सहाय लाइनमैन खेमचंद साहू राजा पटेल नंदलाल पटेल अजीम खान अजय नामदेव सहित समस्त बिजली विभाग के कर्मचारी ने बकाया राशि जमा ना होने पर करीब 702 कनेक्शन काट दिए है वही 200 उपभोक्ताओं से बकाया बिल की 4 लाख रुपए की राशि वसूली की गई है लाइनमैन खेमचंद साहू ने बताया की बकाया बिल की राशि जमा न करने पर बिजली अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही भी की जाएगी।