राजश्री,विमल जैसे कई पान-मसालों के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही।
ब्यूरो नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा ने भोपाल स्थित तीन नामी गुटखा कंपनियों पर छापामार कार्रवाई की हैइस दौरान 400 से 500 करोड़ रुपए की कर चोरी के अलावा फैक्ट्री में अन्य तरह की अनियमितताएं सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग, जीएसटी,श्रम विभाग और बिजली विभाग का अमला साथ मौजूद था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे ईओडब्ल्यू के साथ अन्य विभागों की टीम ने गोंविदापुरा स्थित राजश्री,विमल और ब्लैक लेबल की गुटखा फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की है,छापे के दौरान 100 करोड़ से अधिक का स्टॉक के साथ गुटखे में भारी मात्रा में मिलावट भी पाई गई है।
शुरुआती अनुमान के अनुसार 400 से 500 करोड़ रूपए के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है, वहीं मौके पर जो मशीनें लगाई गई हैं, उनसे कई गुना ज्यादा उत्पादन फैक्ट्रियों में किया जा रहा था कारखानों में अनुमान से ज्यादा बिजली की भी खपत की जा रही थी तथा अब बिजली कंपनी इसका आकलन कर रही हैं।
बताया गया कि इओडब्ल्यू एक महीने से ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान के तहत इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा था तो वहीं शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण मिश्रा के नेतृत्व में टीम फैक्ट्री पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई, एवं गुटखा कारोबारियों के खिलाफ प्रदेश भर में अभी तक की इसे सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रहा है। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में चल रही इन फैक्ट्रियों की न तो किसी ने जांच की और न ही इनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई की गई।
इसी का परिणाम है कि प्रदेश में गुटखा कारोबार के साथ कारोबारी फल-फूल रहे हैं।