जैन मेमोरियल अवार्ड 2020 की परीक्षा सम्पन्न।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर के अशासकीय विद्यालय फूलचंद्र जैन मोन्यूमेंट स्कूल में फूलचंद्र एवं दशरथ जैन मेमोरियल समिति के तत्वाधान में श्री फूलचंद्र जैन मेमोरियल अवार्ड 2020 की परीक्षा आयोजित हुई।परीक्षा में क्रमसः हिंदी, अंग्रेजी, मैथ, सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, निवन्ध लेखन और चित्रकारी से संबंधित प्रश्न रखे गए।
नगर के 9 विद्यालयों के 144 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र को 1100 रु चेक के माध्यम से एवं शील्ड के साथ प्रस्सति पत्र भी मिलेगा। साथ ही 3 सांत्वना पुरष्कार भी दिए जाएंगे।