Translate

शनिवार, 25 जनवरी 2020

मध्यप्रदेश डे-राज्य आजीविका मिशन अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न।

मध्यप्रदेश डे-राज्य आजीविका मिशन अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न।


//अमर सेन//

कुम्हारी(दमोह)।  पंजीकृत स्वं सहायता समूहों को मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा-कुम्हारी द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन शक्ति सामुदायिक सहयोग संगठन कुम्हारी कार्यालय के प्रांगण में सफलतापूर्वक किया गया जिसमें 92 स्व सहायता समूहों ने ऋण आवेदन किया गया था जिसके अंतर्गत 77 स्व सहायता समूहों का ऋण स्वीकृत कर  37 स्व सहायता समूहों को 48 लाख रुपए का वितरण शाखा प्रबंधक एस.एल.साहू जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विकासखंड प्रबंधक नजीब अहमद खान के द्वारा किया गया। जिसमें स्व सहायता समूहों के सफल संचालन संबंधी जानकारियां दी गई तथा समूहों को प्रदाय समस्त प्रकार की राशि का उपयोग आजीविका गतिविधि अंतर्गत किए जाने का प्रशिक्षण दिया गया ।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक  एस.एल.साहू जी द्वारा समूहों की बचत नियमित रूप से बैंक खाते में जमा करने तथा दस्तावेजीकरण का महत्त्व बताया गया।
जिला कार्यालय से जिला प्रबंधक(सूक्ष्म वित्त) तिनेन्द्र अहिरवाल एवं सहायक जिला वित्त प्रबंधक जितेंद्र नेमा की उपस्थिति रही ,नेमा जी के द्वारा बैंक लिंकेज कार्यों में शाखा प्रबंधक के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर समूहों की महिलाओं द्वारा अपनी-अपनी सफलता की कहानी महिलाओं द्वारा बताई गई। आजीविका संवर्धन की जानकारी मंच के माध्यम से बताई गई, बैंक संबंधी योजना तथा लाभ की जानकारी दी गई ,कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया जिसमें 200 से ज्यादा महिलाएं सम्मिलित हुई कार्यालय का स्टाफ ओम प्रकाश मिश्रा (समूह प्रेरक) द्वारा पंचसूत्र का महत्व विस्तार पूर्वक बताया गया तथा कार्यक्रम प्रभारी कमलेश साहू द्वारा सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की गई व समूह को नियमित बैठक करने की सलाह दी कार्यक्रम में सीएलएफ के सभी सीआरपी का सक्रिय सहयोग रहा।