फिट-इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली संपन्न।
//राजन असाटी//जुझार(दमोह)। नेहरू युवा केंद्र दमोह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इंडिया के अंतर्गत विकासखंड जबेरा के ग्राम नोहटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने साइकिल रैली में भाग लिया और स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री आर.के.असाटी जी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया इस अवसर पर मेघा दुबे धर्मेंद्र अहिरवार सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।