Translate

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

बुंदेली दर्पण के राजेंद्र सिंह हुये सम्मानित।

बुंदेली दर्पण के राजेंद्र सिंह हुये सम्मानित।


 नेटवर्क छतरपुर। जिले के बुंदेलखंडी भाषा में संचालित बुंदेली दर्पण वेबसाइट एवं वेब न्यूज़ चैनल के द्वारा लगातार क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने एवं प्राथमिकता देने पर बुंदेली दर्पण के टीम के अहम सदस्य राजेंद्र सिंह एवम उनकी टीम को स्टार लाइट हायर सेकेंडरी स्कूल की समिति के द्वारा एसडीओपी के.सी पाली एवं अनिल पाठक तथा लवकुश नगर थाना प्रभारी के द्वारा सम्मान पत्र भेंट किया गया।
बुंदेली दर्पण के द्वारा लगातार जिले के प्रतिभाओं के साथ-साथ हर छोटी बड़ी खबर को प्राथमिकता के साथ दर्शकों को दिखाने को लेकर बुंदेली दर्पण के लगातार बढ़ते कदम को लेकर विद्यालय समिति एवं उपस्थित लोगों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एवं संपूर्ण बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ परिवार उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।