Translate

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

17 वर्षीय किशोरी का ट्रेन पटरी पर मिला शव।

17 वर्षीय किशोरी का ट्रेन पटरी पर मिला शव।


//नरेंद्र अहिरवार, खिलान पटेल//

नेटवर्क दमोह।   शहर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी का सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फुटेरा फाटक रेल पोल 1128/19 के पास रेल पटरी पर ट्रेन से कटकर शव पड़ा है।
 जिसकी सूचना पर सिटी कोतवाली से ट्रेनिंग डीएसपी नितिन बघेल, मनीष यादव एवं सब इंस्पेक्टर संदीप दीक्षित ने पहुंचकर किशोरी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है।
अतः जिसका कल सुबह पोस्टमार्टम होगा।
    जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर श्री दीक्षित ने बताया कि मृतिका प्रियंका पिता प्रमोद रैकवार उम्र 17 वर्ष निवासी सीता नगर नरसिंहगढ़ चौकी थाना दमोह देहात का शव मिला है जिसकी अब पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।