Translate

सोमवार, 6 जनवरी 2020

सीएम के आने से पहले एयरपोर्ट पर भड़के विधायक।

सीएम के आने से पहले एयरपोर्ट पर भड़के विधायक।

● जिलाध्यक्ष व विधायक की भी हुई तीखी बहस, तो साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी लगाई फटकार।

ब्यूरो नेटवर्क छतरपुर।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का अल्पप्रावस के लिए खजुराहो आना हुआ जिनके  स्वागत के लिए आतुर जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर विधायक विक्रमसिंह नातीराजा ऐयरपोर्ट के अंदर कार्यकर्ताओ को नही जाने देने पर प्रसाशनिक अधिकारियों पर भड़के तो साथ ही प्रसाशन के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
तो इसके अलावा अंदर जाने की सूची को लेकर विधायक नातीराजा और कोंग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के बीच तीखी बहस भी हुई।
जिस पर जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि सत्ता या सरकार संगठन के मुखिया बनवाते है तो संगठन के पदाधिकारी को उनसे मिला चाहिए क्योंकि संगठन की मदद से ही दल आगे बढ़ता है।