दमोह। जल स्त्रोत के आभाव में जल संकट से जूझ रहा है गांव।
● सिस्टम के लाख दावों की खुली पोल,ढंगोंसला साबित हो रहे वादे।
//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। जिले की दमोह जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडेरा के बरखेरा गांव में नल जल योजना के अंतर्गत टंकी निर्माण कार्य का काम चल रहा है जिसमें ठेकेदार भ्रटाचार व अपनी मनमानी से कार्य कर रहा है जिसकी बजाय से टंकी का निर्माण कार्य रुका हुआ है तो वहीं ग्रामीण मीना बाई तिज्जि बाई सुधारानी हल्की बहू दरबारी लाल विमला अठ्या ने बताया कि गांव में पानी कि समस्या विगत वर्षों से है ठंड के मौसम में भी पानी की समस्या होती है और गर्मियों में तो समस्या विकट बन जाती है गांव में एक भी हैंडपंप व कुआं नहीं है बच्चों से लेकर बऊऐ बिटिया एक किलोमीटर दूर खेतों में बने कुआं से पानी भरने जाते हैं जिससे हम लोगों को अधिक परेशानी होती है और ग्राम पंचायत से लेकर पीएचई विभाग के आल्हा अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिए फिर भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है और ना ही इस और जिला प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है और जैसे तैसे नल जल योजना के अंतर्गत गांव में टंकी स्वीकृत हुई है तो उसमें ठेकेदार अपनी मनमानी से काम कर रहा है और निर्माण कार्य रुका हुआ है और हम लोग परेशान हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है जिला प्रशासन से की शीघ्र ही टंकी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द चालू करवाया जाए।
