Translate

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

अवधकुण्ड धाम में दिखा अनुपम नजारा,भगवान के बीच हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति।

अवधकुण्ड धाम में दिखा अनुपम नजारा,भगवान के बीच हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति।



चंदला(छतरपुर)।  प्राचीन स्थल अवधकुण्ड धाम में मकर संक्रांति के पर्व पर लगने वाले मेले के आज दूसरे दिन हजारों की तादात में भक्त अवध कुंड धाम पहुंचे मंदिर में विराजे भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया बताते चलें हर वर्ष यहां मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन होता है मेले में दूरदराज से लोग भी पहुंचते हैं वही बाहरी दुकानदार भी इस मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं 2 दिनों तक चलने वाले इस मेले में माताएं बहने भी बड़ी संख्या में पहुंचती है और इन दुकानों से जमकर खरीदारी करती है जहां बीते रोज कोई बूंदाबांदी से दुकानदार खासे परेशान नजर आ रहे थे वहीं आज सारा दिन मौसम खुला रहा जिससे मेले में अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान के दर्शन कर लगी दुकानों से खरीदारी भी की! अवधकुंड धाम में एक कुंड ऐसा भी है जहां स्नान करने के बाद शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है मान्यता ऐसी भी है कि इस कुंड का जल कभी खत्म नहीं होता पहाड़ पर बना यह कुंड अपने आप में अद्भुत है।