Translate

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

प्रेम-प्रसंग के चलते पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी पत्नी।

प्रेम-प्रसंग के चलते पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी पत्नी।


● पति का आरोप:-थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस नही कर रही कार्यवाही।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। थाना बमनोरा के अमरवा में पत्नी ने बच्चों के साथ गांव के ही युवक के साथ भागी लेकिन जब पति प्रदेश से बापस आया तब थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
निवेदक संतोष तिवारी के द्वारा बताया गया कि मैं काम के लिए बाहर रहता हूं मैरी पत्नी नेहा तिवारी तथा बच्चे घर पर रहते हैं जब मै घर पर आया तो मुझे पता चला की मेरी पत्नी नेहा तिवारी घर पर नहीं थी तब मेने आस पास के लोगों से जानकारी ली तो उन्होंने कहा की मेरी पत्नी बाजार के लिए गए थी उसके बाद हमने नहीं देखा।
जब मैंने ओर छानबीन की तो पता चला की पड़ोस के संतोष सिंह परमार के साथ भाग गई  जानकारी मिली तो मैंने संतोष को फोन किया तब उसने कहा कि हम लोग पूने में रहते हैं तथा बच्चे मेरे पास है ।
तब मैंने थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई तथा कई बार निवेदन किया फिर भी कोई कार्यबाही नहीं की गई।
    तथा मैंने संतोष का नाम भी बताया लेकिन पुलिस ने उसका नाम नहीं लिखा तथा कहा की मुझे कानून मत सिखाओ।