बजरंग क्रिकेट क्लब का हुआ शुभारंभ।
//अरबाज खान//
राजनगर(छतरपुर)। हर साल की तरह ग्राम जमुनिया में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।इस आयोजन में ग्राम के सरपंच गिन्नी राजा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे साथ ही उन्होंने ग्राम के बच्चों को आश्वासन दिया कि हर साल इसी प्रकार क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा और हमारी तरफ से जो भी व्यवस्था बनेगी हम करेंगे साथ ही उन्होंने कमेटी को 2100 सो रुपए का योगदान प्रदान किया।
शुभारंभ में ग्राम से श्री राजा भैया तिवारी गोपी प्रसाद तिवारी लक्ष्मी प्रसाद तिवारी राधिका प्रसाद तिवारी ललित तिवारी सुमित तिवारी बद्री प्रसाद तिवारी जुगल रिछारिया परशुराम तिवारी जीतेंद्र रिछारिया आशीष तिवारी और जमुनिया के कप्तान रामू तिवारी खेल के आयोजक दीपेंद्र तिवारी उर्फ दीपू दादा आदि मौजूद रहे ।