Translate

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

गुलगंज ने मझगवां को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला ग्राम डिकौली शिवओम अग्रिहोत्री स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।

गुलगंज ने मझगवां को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला ग्राम डिकौली शिवओम अग्रिहोत्री स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ।



//रूपेन्द्र पाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम डिकौली में गुरूवार से स्व. श्री शिवओम अग्रिहोत्री स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। चार सालों से आयोजित कराए जा रहे इस टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक रेखा यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट के सरंक्षक श्री हरिंओम अग्निहोत्री जी एवं आयोजक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बड़ामलहरा शशिकांत अग्निहोत्री हे।
 जो लगातार चार वर्षो से इस टूर्रनामेंट को कराते आ रहे हे।
पहला मुकाबला गुलगंज और मझगवां टीम के बीच खेला गया जिसे गुलगंज ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत लिया।

खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ललिता यादव ने कहा कि खेल युवाओं को सेहतमंद रखने के साथ-साथ उन्हें एकजुटता के साथ जीतने की लगन देते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शशिकांत अग्रिहोत्री को बधाई दी जो लगातार चार सालों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं। इसी तरह बड़ामलहरा की पूर्व विधायक रेखा यादव ने कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में क्षेत्र की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिससे उनका आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। मुकाबले के बारे में जानकारी देते हुए शशिकांत अग्रिहोत्री ने बताया कि अतिथियों के शुभारंभ करने के  उपरांत गुलगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 108 रन का स्कोर खड़ा किया। गुलगंज की टीम से सतेन्द्र ने 22 और इकबाल खान ने 20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझगवां की टीम के शुरूआती विकेट सस्ते में निपट गए लेकिन टीम के रवि सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश की और 49 रन की पारी खेली इसके बावजूद अन्य बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया जिसके कारण टीम 104 रन ही बना सकी। सतेन्द्र को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और खिलाडिय़ों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसमे सभी कमेटी सदस्य श्री ओम अग्निहोत्री, आदित्य पटेरिया, कैलाश शुक्ला, दीपेन्द्र सिंह, वेद पांडेय , नीरज अवस्थी , धीरज अवस्थी, कुंवर जी, धीरू राजा, राजाराम, पुष्पेन्द्र प्रजापति, भज्जू , एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।