Translate

बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

जनसुनवाई मे 41 आवेदनों पर सुनवाई...विभिन्न क्षेत्रों से आए हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।

जनसुनवाई मे 41 आवेदनों पर सुनवाई...विभिन्न क्षेत्रों से आए हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिलें मे प्रति सप्ताह होने वाली जनसुनवाई कलेक्टर तरूण राठी के मार्गदर्शन मे आयोजित की जा रही हैं, आज जनसुनवाई मे 41 आवेदन आयें और इनमे से कुछ आवेदनों को समय-सीमा बैठक मे रखने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई मे अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, एसडीएम रवीन्द्र चौकसे ने नगर और दूरस्थ अंचलो से आये ग्रामीणों और नागरिकों की समस्याए सुनी तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाही के निर्देश दिये गये।

            जनसुनवाई मे ग्राम झलौन के एक आवेदक ने अपनी समस्या रखते हुये अभ्यारण मे गई भूमि मुआवजा राशि की मांग की। इसी प्रकार ग्राम देवरीरतन तहसील पटेरा के एक आवेदक ने करेन्ट लगने से पुत्री की मृत्यु सहायता राशि दिलाने जाने सबंधी अपना आवेदन प्रस्तुत किया। एक सामूहिक आवेदन मे अतिथि शिक्षकों ने मानदेय दिलाया जाकर निराकरण की मांग की गई।
नगर के एक आवेदन मे प्राईमरी स्कूल के 2 अतिरिक्त कक्ष मे स्वीकृत राशि से अधिक व्यय के भूगतान सबंधी जाँच कर निराकरण की मांग की गई। शोभानगर सिविल वार्ड नम्बर 01 के आवेदन मे प्रधानमंत्री आवास योजना अतंर्गत कुटीर दिलाने सबंधी प्रस्तुत किया गया। अन्य आवेदनों मे व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को रखते हुये निराकरण की मांग की गई। जनसुनवाई मे डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।