Translate

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

बक्सवाहा। ABVP ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने दिया ज्ञापन।

बक्सवाहा। ABVP ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने दिया ज्ञापन।


बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेतत्व में उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन दिया है।जिसमे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में काला,विज्ञान एवं गणित विषय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मांग की है।
तहसील कार्यालय से 2 किलोमीटर स्थित बकस्वाहा महाविद्यालय से करीब दो बजे विद्यार्थियों ने पैदल चलकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम ना होने की वजह से उन्हें या तो बाहर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है या फिर प्राइवेट फॉर्म भरने पड़ेंगे चूकी बकस्वाहा क्षेत्र आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा है।जिससे यह के परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर नहीं भेज पाते यदि स्थानीय महाविद्यालय में ही स्नातकोत्तर का पाठ्यक्रम चालू हो जाएगा तो बाहर पढ़ने नहीं जाना पड़ेगा।
ज्ञापन देने आए विद्यार्थियों में सभी संकाय के छात्र छात्राएं एवं सभी कक्षाओं के छात्र सम्मलित रहे।
नगर के भी कई लोग इन विद्यालयों की माग के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल रहे।
एबीवीपी भाग संयोजक भूपेंद्र पयक,नगर मंत्री सोनू कुशवाहा, महाविद्यालय प्रमुख राजा बाबू उपाध्याय,छात्र प्रमुख आरती यादव,सह छात्र प्रमुख रिया बिलथारे,रिचा विल्थारे,राव सब लोधी,अखिलेश साहू,कपिल तिवारी,महेंद्र साथी,दुर्गेश,सोहन यादव,रामसेवक यादव, देवकी नंदन गंधर्व, राजेन्द्र परिहार, मोहित पटेल, कपिल गंधर्व , बलराम लोधी, अरुण भटेले आदि लोग शामिल रहे।