ज्ञानपुंज दल ने परीक्षा उपयोगी तथा कठिन बिंदुओं का निराकरण कर बच्चों को दी विधिक जानकारी।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। ज्ञानपुंज दल ने मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बाजना का भ्रमण किया। दल ने शाला के बच्चों को गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी बिषय की परीक्षा संबंधी उपयोगी जानकारी दी तथा कठिन विंदुओं का निराकरण किया। भ्रमण दल में आरके शर्मा, उपाध्याय, खुरसीद खान ने बच्चों की कठिनाइयों को विषयवार हल किया। ज्ञानपुंज दल के मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस किया और वार्षिक परीक्षा में उन्हें पर्चा हल करनें में सहूलियत होगी। इस मौके पर शाला प्राचार्य आरसी जैन व अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।