बक्सवाहा। स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार...ग्रामीणों ने लगाये आरोप।
● छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने उचित जांच की कही बात।
// रुपेश जैन,आशीष चौरसिया,रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जनपद पंचायत बक्सवाहा के ग्राम पंचायत दरगुवां में शासकीय हाई सेकेंडरी का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें भ्रष्टाचारी का मामला सामने आया है।आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र की पंचायत दरगुवां में कुल एक कडोर वानवे लाख की लागत से बन रहे स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है जिसका मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्राम वासियों एवं सरपंच लक्ष्मण अहिरवार उपसरपंच विनीता मुकेश सिंह लोधी ने लगातार अच्छा मटेरियल लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया है।
लेकिन ठेकेदार एवं इंजीनियर की मिलीभगत और मनमानी से किसी भी प्रकार का कोई भी सुधार नहीं किया जा रहा है एवं समस्त ग्रामवासी अपने गांव में कराए जा रहे हाई सेकेंडरी स्कूल निर्माण में गुणवत्ता हीन सामग्री उपयोग ना करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं इसके अलावा वर्तमान ठेकेदार भी हरगोविंद गुप्ता नौगांव को तत्काल हटाने की एवं PWD इंजीनियर को बदलने की भी मांग कर रहे हैं।
● कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन।
● इनका कहना है कि.....
"मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है अगर ऐसा पाया जाएगा तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।"

