Translate

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

विवेकानंद चैराहा को लेकर ABVP ने नगर पालिका में दिया धरना...तीन दिन के अंदर उक्त मांगे पूर्ण ना होने पर उग्र-आंदोलन की चेतावनी।

विवेकानंद चैराहा को लेकर ABVP ने नगर पालिका में दिया धरना...तीन दिन के अंदर उक्त मांगे पूर्ण ना होने पर उग्र-आंदोलन की चेतावनी।


//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय मुख्य नगर पालिका परिषद के बाहर विवेकानंद चैराहे के सौन्दर्य करण एवं निर्माण कार्य को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि हम सभी युवाओ के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के छल कपट किया जा रहा हैं। विवेकानंद चैराहे को लेकर लंबे समय से लगातार कलेक्टर महोदय एवं नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौपकर अवगत कराया गया था। परन्तु प्रशासन मौन हैं, उक्त चैराहे को लेकर अभी तक कोई भी कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया। जिससे युवाओ में आक्रोश व्याप्त हैं। उसी को लेकर नगर पालिका परिषद को घेरकर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रर्दशन कर नपा प्रशासन एवं सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। और कहा जब तक नही, उठेंगे तब तक कि हमे अवशासन नही मिल जाता। और कहा कि उक्त चैराहे का सौन्दर्य करण एवं निर्माण कार्य नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया गया था। परंतु उक्त चैराहे स्तिथि जस की तस हैं। हम सभी युवा चाहते हैं जल्द से जल्द निर्माण कार्य चालू किया जाये यदि 3 दिवस के भीतर उक्त चैराहा का निर्माण कार्य नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्रआंदोलन करेंगी। वही जिला एसएफडी प्रमुख नीलेश राठौर ने कहा कि लगातार ज्ञापन सोपने के बाद भी कोई उक्त चैराहे को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नही की गई। उसी को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने मुख्य नगर पालिका परिषद के बारह नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। और कहा कि विवेकानंद चोराहे का सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन एवं घटिया स्तर पर किया गया हैं। उसी लेकर धरना प्रर्दशन किया गया। ओर कहा कि उक्त चैराहे का सौंदर्य करण एवं निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।

यदि हमारी मांग को 3 दिवस के अंदर पूर्ण नही किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन चक्का जाम इत्यादि कराने के लिए विवश होगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। नगर पालिका सीएमओ कपिल खरे ने अवशासन दिया हैं की 5 दिन के अंदर उक्त चैराहे का सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पुनः चालू कराया जाएगा। इसी मोके पर विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।