BJP दक्षिणी मंडल के महामंत्री बने रजनीश कुमार केशरी।
//पुनित कुमार मौर्य,राजीव रंजन कुमार//
सिवान- जी बी नगर थाना क्षेत्र के राछोपाली पंचायत में ई. अमृत राज के नेतृत्व में मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। इस सभा मे मंडल पदाधिकारी की घोषणा मंडल अध्यक्ष ई.अमृत राज की उपस्थिति में की गई । इस सभा मे रजनीश कुमार केशरी को भाजपा दक्षिणी मंडल के महामंत्री बनाया गया। रजनीश कुमार केशरी जो एक छोटे से परिवार से आते हैं ।अपको बताते चले कि बड़हडिया प्रखंड के ग्राम दीनदयालपुर के रहने वाले हैं रजनीश कुमार केशरी।जो शुरू से ही सामाजिक कार्य करने में रुचि रखते हैं। पार्टी के द्वारा एक अच्छा जिम्मेदारी सौंपी गई है पार्टी को जमीनी स्तर पर तन मन धन से ऊपर उठाने का संकल्प लिए है ।इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिले के सभी नेतागण श्रीनंद प्रसाद चौहान , मुकेश सिंह कुशवाहा उर्फ बंटी ,अनुरंजन मिश्रा, डॉ अनिल गिरी , त्रिलोकी सिंह पटेल ,हरेंद्र सिंह कुशवाहा ,अजीत सिंह ,अक्षय सिंह ,एवं समस्त मंडल पदाधिकारी तथा बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।