तेज रफ्तार कहर ने ले ली एक और जान...छतरपुर-दमोह मुख्य मार्ग की घटना।
//नरेंद्र अहिरवार के साथ खिलान पटेल बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़//
बटियागढ़(दमोह)। दमोह जिले के बटियागढ़ से आज मंगलवार को हाल ही में दिल को दुःखद करने वाला एक घटनाक्रम सामने आया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के शरीर के अंग सड़क पर ही छिद-भिन्न हो गया और मौत की पुष्टि सामने आई है,घटना का एक पहलू यह भी सामने आया है कि अगर बाईक सवाल युवक हेलमेट पहने होता तो शायद जान बच सकती थी।
● हाइवा छोड़ भाग ड्राइवर।
तेज रफ्तार हाइवा जिसका नम्बर MP-34 H-045 है,तथा हाइवा को घटना स्थल पर ही छोड़ ड्राइवर मोके से फरार हो गया।तो वही पुलिस ने वाहन को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी।
