राष्ट्रीय उद्यान का महाराजा कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण।
नेटवर्क छतरपुर। शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का एकदिवसीय वनस्पतिक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।जिसे वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ मंजूषा सक्सेना के मार्गदर्शन में डाॅ पी के खरे,डाॅ अमिता अरजरिया व डाॅ पी एल प्रजापति के द्वारा संचालित किया गया।इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग की एम एस सी फाइनल कक्षा से राखी रिछारिया,जयंती,सरिता चौरसिया,रोहिणी पटेरिया,पूजा यादव,सत्येन्द्र तिवारी,नीलेश दुबे,भारती अहिरवार, रचना राजपूत,चन्द्रप्रभा पटेल, भानूप्रताप अहिरवार,भरत यादव, वंदना त्रिपाठी, पूनम विश्वकर्मा,शुभी अरजरिया,शायना खातून,कंचन,आकांक्षा पाठक,पूर्णिमा सिंह परिहार,पूनम रैकवार और एम एस सी प्रिवियस से गायत्री श्रीवास,पूजा विश्वकर्मा,दीक्षा चौरसिया, प्रियंका विश्वकर्मा,सिवानी मिश्रा,राजकुमार प्रजापति,राजोली,सचिन कुमार अहिरवार,अशोक पटेल,निकिता चौरसिया,उर्वशी शर्मा,रोशनी कुमारी,रीना ओमरे,रीता चौरसिया, पूजा गुप्ता, मोनाली सरकार,रोहनी साहू,सपना अहिरवार,आरती आदिवासी,मानसी यादव,प्रियंका गुप्ता और मदन साहू सहित 42 छात्र -छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर वनस्पतिक तथ्यों को प्रयोगात्मक रूप से समझा।
इस दौरान विद्यार्थियों को पांडव जलप्रपात,कर्णावती म्यूजियम,केन नदी,स्वर्गेश्वर धाम व राजगढ़ स्थित कजलिया तालाब का भ्रमण कराया गया।जिसमें छात्र -छात्राओं ने वनस्पतिक वर्गीकरण का प्रयोग करते हुए क्षेत्रीय वनस्पति को पहचाना,स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र को समझा,वनस्पतियों का महत्व व उनके उपयोग,क्षेत्रीय शैलों की विशेषताओं के आधार पर पहचान आदि के बारे में विस्तृत समझा और प्रयोगशाला में अध्ययन के लिए वनस्पतियों,जैविक अवशेषों व शैलों के स्पेसीमेन को भी एकत्र कर साथ लाया गया।वहीं कर्णावती म्यूजियम में भ्रमण कर पन्ना की वनस्पतिक,जैविक,भूवैज्ञानिक,भौगोलिक विशेषताओं को भी जाना।