बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर नाथ में शिव पार्वती विवाह....जगह-जगह से पहुंचेंगी बारातें...शिव/पार्वती के विवाहोत्सव के साक्षी बनेंगे हजारों श्रद्धालु।
//नरेंद्र अहिरवार, राजन असाटी//
ब्यूरो नेटवर्क दमोह। से 15 किलोमीटर दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर में आज सुबह 5:00 बजे से ही गेट खुलते ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, हजारों भक्तों की मौजूदगी में भगवान जागेश्वरनाथ जी की आरती संपन्न हुई। आज शिवरात्रि में आरती का विशेष महत्त्व होने पर शिवजी की आराधना भक्तों द्वारा की जा रही है। वहीं दूर-दूर से भक्तगण कांवर लेकर शिवजी के दरबार पहुंच कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शिवजी की आराधना कर रहे हैं। दमोह कलेक्टर श्री तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक नवागत हेमंत चौहान के निर्देश पर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं जोरदार रूप से देखी जा रही है, बांदकपुर मंदिर, जटाशंकर, मडकोले सहित और अन्य शिवलिंग मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है बांदकपुर में अभी तक हजारों के ऊपर भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं भक्तों की कतारें बांदकपुर मंदिर में रेलिंग बनाकर लगी हुई है भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखने की जा रही है बांदकपुर मंदिर कमेटी के मैनेजर पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि भक्तगण एक-एक करके दर्शन कर रहे हैं आज शिवरात्रि पर लाखों की संख्या में भक्तगण आएंगे और भोले बाबा के दर्शन करेंगे,उसके बाद देर रात्रि तक विवाह संपन्न होगा। साथ ही जिले भर से प्रसिद्ध धाम बांदकपुर में आयोजित शिव पार्वती विवाहोत्सव में हजारों श्रद्धालु शिव पार्वती बारात में बाराती बन कर शामिल होंगे।
