Translate

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

बक्सवाहा में महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाली मंदिर में...हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन।

बक्सवाहा में महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाली मंदिर में...हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन।


//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महाकाली मंदिर की कमेटी द्वारा महाकाली मंदिर प्रांगण में दमोह रोड पर नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा पंडित ललित उपाध्याय एवं मदन रावत द्वारा की गई  महाकाली मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई बजरंग दल अखाड़े के जबाजो ने हैरतअंगेज करतब दिखाए साथ ही महिलाओं ने कलश यात्रा एवं भगवान की झांकी आकर्षक का केंद्र रही भव्य कलश यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु एकत्रित होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंचे जहां हनुमान जी महाराज के जलविहार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए तत्पश्चात शोभायात्रा बस स्टैंड से होते हुए महाकाली मंदिर पहुंची।

कपिल तिवारी ने बताया की महाकाली मंदिर में  सर्वप्रथम हनुमानजी का जलाभिषेक किया एवं पूजन हवन के साथ मंत्र उच्चारण के साथ महाकाली मंदिर  में हनुमान जी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई तदुपरांत भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया समस्त कार्यक्रम महाकाली मंदिर प्रांगण में संपन्न हुए जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली
 महाकाली युवा मंडल के सदस्य प्रेम नारायण पाल, सोनू बंजारा, कपिल तिवारी, महेश पटेल, मदन रावत, गोटी राम रजक, भूपेंद्र सेन,सुनील साहू, राहुल अबिद्रा, मनोज यादव, मोहित तिवारी, धर्मेंद्र राय, देव सिंह लोधी अजय तिवारी, बृजेश तिवारी, मोनू बंजारा, हर्षित रावत, सचिन ठाकुर, विष्णु चौरसिया, राहुल यादव, राजा तिवारी, गोल्डी सेन, आशीष सेन, सूरज चौरसिया, समस्त महाकाली युवा मंडल सहित बजरंग दल अखाड़ा के अध्यक्ष नीलू सोनी,, कमल सोनी, चंदन सिंह ठाकुर, राजू चौरसिया एवं समस्त बजरंग दल अखाड़ा मौजूद रहे।