Translate

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के पूर्व...मुनिश्री ससंघ का हुआ मंगल नगरागमन।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के पूर्व...मुनिश्री ससंघ का हुआ मंगल नगरागमन।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  नगर में विगत कुछ महीनों से धर्म सरिता निर्बाध रूप से प्रवाहित हो रही है श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के पश्चात अब सकल दिगम्बर जैन समाज एवं क्षेत्रीय समाज के सहयोग से घुवारा नगर में दिनाँक-23 से 29 फरवरी 2020 तक श्री 1008 मज्जिनेन्द्र शान्तिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशान्ति महायज्ञ,नगर रथ परिक्रमा का आयोजन होने जा रहा है,घुवारा नगर के मुख्य मार्ग,जिनमंदिर,सुसज्जित किये गए जा चुके हैं। पंचकल्याणक आयोजन समिति द्वारा समस्त पूर्व तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। रविवार को कलशयात्रा, एवं श्रीजी की आगवानी से यह सप्तदिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ होगा।
आज प्रातः 8 बजे विशाल जनसमुदाय द्वारा मुनिश्री विरंजनसागर जी महाराज ससंघ की भव्य आगवानी की गई।
लोगों ने अपने गृहद्वार पर सुंदर सुंदर रंगोली सजाकर,स्थान-स्थान पर मुनि संघ के पाद-प्रक्षालन करते हुए अपनी भक्ति प्रस्तुत की
मुनिश्री की आगवानी में युवामण्डल, बालिका मण्डल,समस्त महिला मंडलों,एवं पंचकल्याणक समिति तथा मंदिरों की कमेटी के सदस्यों ने सम्मिलित होकर मुनिश्री के संघ का भक्तिपूर्वक,उत्साहित होकर मंगल प्रवेश नगर में कराया।