Translate

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

बक्सवाहा में बम-बम भोले कप का आज से शुभारंभ।

बक्सवाहा में बम-बम भोले कप का आज से शुभारंभ।



//रत्नेश रागी,अनेकांत जैन,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्टार क्लब एवं शिवा क्लब के तत्वाधान में मंडी क्रिकेट मैदान पर बम बम भोले कप का उद्घाटन  व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत लायंस क्लब के सचिव ब्रजेश रावत मनोज प्रजापति महेश पटेल मनोहर सिंह लोधी यूनुस खान एवं दीप राज यादव के के मुख्य आतिथ्य में किया गया टूर्नामेंट कमेटी के शिवा खटीक द्वारा बताया गया इस टूर्नामेंट में  16 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें  चाची सेमरा किशनपुरा जेतपुरा बमोरी मंडी क्लब शिवा क्लब स्टार क्लब एनएफसी एकेडमी बीरमपुरा बगरोदा सुनहरा खेरवाड़ा मछंदरी मंग रई एवं कोबरा क्लब बक्सवाहा की टीमें भाग ले रही हैं टूर्नामेंट में विजेता टीम को 4100 एवं उपविजेता को 2100 रुपए प्रदान किए जाएंगे प्रतिदिन 2 मैच खेले जाएंगे समस्त मैच टेनिस बॉल लाल गेंद से खेले जाएंगे आज का पहला मैच चाची सेमरा एवं मगरई टीमों के बीच खेला गया चाची सेमरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया मगरई की पूरी टीम निर्धारित 12 ओवर के मैच में  74 रन ही बना सकी चाची सेमरा की ओर से दिग्विजय ने 3 विकेट लिए जवाब में चाची सेमरा ने 10 ओवर में ही 1 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया दिग्विजय ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के लिए मैन ऑफ द मैच रहे आज का दूसरा मैच बगरोदा एवं सुनहरा के बीच खेला जा रहा है मैच की अंपायरिंग रूपसिंह लोधी एवं अनिल पटेल ने की स्कोरिंग शैलेंद्र सिंह एवं सत्यम ने की इस अवसर पर  कमेटी के अध्यक्ष कपिल लोधी उपाध्यक्ष इकबाल खान सचिव अभिषेक लोधी एवं संरक्षक शिवा खटीक, मंसूरी, राजा खटीक रब्बे खान मोनू नीलू आलू शिवराम प्रदीप संजय सुरेंद्र सोनू बट्टू एवं विजय उपस्थित रहे।