Translate

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

नल-जल योजना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक राहुल ने किया लोकार्पण।

नल-जल योजना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक राहुल ने किया लोकार्पण।


//राजन असाटी//
(जुझार)दमोह। दमोह जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रंजरा गांव में दमोह विधायक राहुल सिंह सहित कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पहुंचे जहां पर ग्रामवासियों के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया तत्पश्चात नल जल योजना के अंतर्गत 96, 6 लाख की लागत से टंकी निर्माण कार्य लगभग 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक साथ विधायक राहुल सिंह के द्वारा लोकार्पण किया गया साथ ही विधायक राहुल सिंह ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण आवादी के लिए शिक्षा स्वास्थ्य व पेयजल की आवश्यकता पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री नलजल योजना समुदायक स्वास्थ्य केंद्र का आज लोकार्पण किया गया है वही आगामी शिक्षा सत्र में रंजरा हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी विद्यालय में उन्नयन शिक्षा मंत्री से बात करने की घोषणा की साथ ही गौशाला बनाये जाने की घोषणा भी की गई है इस अवसर पर जनपद सीईओ राजधर पटेल सहायक यंत्री रंजीत सिंह उपयंत्री अंकित दुबे सचिव सुरेश यादव रोजगार सहायक सचिव नीरज खरे सरपंच तेजी सिंह पीएचई विभाग से कार्यपालन यंत्री श्री एच.एल.अहिरवार सहायक यंत्री अशोक मुकाती उपयंत्री एस के शाहू डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर ओ. पी. सरैया स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉ रीता चटर्जी अर्चना मैडम डॉ नेहा बीएम दुबे सरीता भुवनेश्वरी सैनी ब्लॉक अध्यक्ष बांदकपुर सेक्टर सीतू पंडा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नी लाल पटेल आईटी सेल अध्यक्ष दीपक मिश्रा युवा कांग्रेसअध्यक्ष रफीक खान सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी परम यादव मंडल अध्यक्ष उमाशंकर चौबे विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता आईटी सेल अध्यक्ष चंदन ताम्रकार विधायक प्रतिनिधि कृष्णा पटेल वरिष्ठ कार्यकर्ता मिट्ठू सिंह नेता कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता वैभव सींग अमर सिंह रक्कू सिंह ठाकुर अजय सिंह ठाकुर ठेकेदार वीरेंद्र राय दान सींग,जाहर सींग राजन असाटी नितेश सिंह ठाकुर सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।