युवा संसद : नेहरू युवा केंद्र मंडल विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।
//राजन असाटी//
जुझार/दमोह। नेहरू युवा केंद्र दमोह द्वारा युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र युवा शक्ति युवा मंडल विकासखंड स्तरीय युवा संसद का आयोजन ग्राम बंशीपुर में किया गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के निर्देशन में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया और सुनील सिंह सोहन सेन जुगल किशोर शर्मा अर्जुन वाजपेई ने घोसी दे प्रधानमंत्री जी की योजनाओं के बारे में और कौशल विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीण विकास सामाजिक शिक्षा भाईचारा पंथनिरपेक्ष सामाजिक सद्भावना से अवगत कराया स्थानीय मुद्दे एवं उन में युवाओं की भूमिका साफ-सफाई आदि से अवगत कराया कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी का मेघा दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
