वैश्य महासम्मेलन : संस्थापक स्वर्गीय नारायण प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला चिकित्सालय में....विशाल रक्तदान शिविर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी युवाओं एवं अन्य समुदाय के लोगों ने किया रक्तदान।
//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार दमोह//
नेटवर्क दमोह। वैश्य महासम्मेलन इकाई के तत्वाधान में वैश्य महासम्मेलन इकाई के संस्थापक स्वर्गीय श्री नारायण प्रसाद जी की पुण्य तिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के तत्वाधान में समाज के वरिष्ठ युवा अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, दीपक सिंघानिया के साथ साथ जिले भर के विभिन्न समाजसेवी वरिष्ठ राजनीतिक पदाधिकारियों ने वी पहुंचकर रक्तदान शिविर में सहभागिता दर्ज कराई। आपको बता दें कि दमोह जिले के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर 25 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। जिसमें समाजसेवी संगठनों के साथ साथ जिला चिकित्सालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग के साथ-साथ स्टाफ की नर्शो ने भी रक्तदान किया।इस अवसर पर वैश्य युवा इकाई के युवा अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, दीपक सिंघानिया, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, रतनचंद जैन, दीपक जैन, मोंटी रैकवार, प्रमोद विश्वकर्मा, गणेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनीष सोनी, अनुपम सोनी, विकल्प जैन के साथ समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ साथ जिला चिकित्सालय की टीम की खास मौजूदगी रही।

