Translate

सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

बक्सवाहा में भीम आर्मी ने किया CAA,NRC व NPR का विरोध, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित गृह मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

बक्सवाहा में भीम आर्मी ने किया CAA,NRC व NPR का विरोध, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित गृह मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।


//आशीष चौरसिया,रामदास साहू//

बक्सवाहा(छतरपुर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने ज्ञापन के माध्यम से अपील करते हुए संविधान विरोधी अधिनियम सीएए को वापस करने व एससी, एसटी, ओबीसी को मिलने वाले प्रोन्नति में आरक्षण को सतत जारी रखने की मांग की है।
भीम आर्मी ने ज्ञापन सौपते हुए सोते हुए कहा है भीम आर्मी अनुरोध करता है की वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा सीएए धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले अल्पसंख्यकों जिसमें हिंदू, बौद्ध, जैन, सिक्ख व ईसाइयों को भारत की नागरिकता देने से भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है सरकार का इस अधिनियम को पारित करना संविधान विरोधी कार्य है भीम आर्मी इस अधिनियम को वापस करने का अनुरोध करती है।
दूसरा सीएए के बाद हमारे गृह मंत्री द्वारा एनआरसी व एनपीआर को सख्ती से लागू करने व सीएए के मामले में पीछे ना हटने के बयान बार-बार देने से देश के एससी, एसटी, ओबीसी, वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है जिससे संविधान के मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा है भीम आर्मी सेना सीएए, एनआरसी, व एनपीआर का विरोध करती है।
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी, व ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण इस वर्ग के प्रतिनिधित्व संवैधानिक है इस प्रकार शासकीय नोकरियों में आरक्षण से नियुक्ति व प्रमोन्नति में को समाप्त करना भी संविधान विरोधी है।