सत्ता के मद में चूर NSUI....ABVP ने लगाया आरोप....कॉलेज प्रशासन की उदासीनता पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय एवं शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान कांग्रेस के राजनैतिक छात्र संगठन के प्रतिनिधियों के बैनर एवं फोटोग्राफ्स लगाए जाने पर सम्बंधित प्राचार्य के विरूद्ध कार्यवाही कराने माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सोपा गया। जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव में कांग्रेस के छात्र संगठन प्रतिनिधियों के बैनर लगाएं गए थे वही हमें देखने मिल रहा है कांग्रेस प्रशासन एवं प्राचार्य द्वारा किस प्रकार से छात्रों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं महाविद्यालय ज्ञान का मंदिर है। जहाँ कांग्रेस प्रशासन अपना गढ़ बनाएं हुए हैं। महाविद्यालय में केवल कॉलेज प्रशासन बैनर लगने चाहिए लेकिन यहाँ तो सत्ता में मगरूर केवल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा छात्र संगठन के प्रतिनिधियों तक की फोटो लगाई जा रही है आज तक के इतिहास में किसी भी छात्र संगठनों की फोटो नहीं लगाई गई है। वहीं जिला एसएफडी प्रमुख नीलेश राठौर ने कहा कॉलेजो में चल रहे वार्षिक उत्सव में सत्ता में मगरूर कांग्रेस प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन द्वारा कांग्रेस छात्र संगठन के प्रतिनिधियो बैनर में फोटोग्राफ्स लगाए गए हैं।जो की गलत छात्र छात्राओ को भ्रमित कर कॉलेज परिसरो को कांग्रेस प्रशासन ने राजनीति का अड्डा बना दिया। माननीय कलेक्टर महोदय से विद्यार्थी परिषद मांग करती हैं। सत्ता में मगरूर प्राचार्यो उच्च स्तरीय जाँच कर सख्त सख्त कार्रवाई जाए।अगर जल्द से जल्द कारवाही नही कि गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए विवस होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रमुख रूप से उपस्थित प्रांत कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार, दीपेश राठौर, सौरभ राही, चंचल, आदि बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।