Translate

शुक्रवार, 13 मई 2022

छतरपुर। 05 अपराधियों को किया जिला बदर।

नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतरपुर श्री संदीप जी आर ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 तथा लोक व्यवस्था अधिनियम के अंतर्गत जिले के 5 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया।

कल्लू दादा उर्फ शहीद मुसलमान तनय नजर खां उम्र 36 निवासी अलीगंज मुहल्ला बिजावर थाना बिजावर, चन्द्रपाल यादव तनय हल्लू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अलीतपुर थाना गोयरा, विशाल यादव तनय मोतीलाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम मऊखेरा थाना गुलगंज, विदुर सिंह यादव सुधर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम घटरा थाना गौरिहार और कड़ौरी सिंह तनय दुर्ग सिंह ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बकस्वाहा थाना गुलगंज के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की है। 

यह कार्यवाही आगामी 6 माह की अवधि के लिए लागू की गई है। निष्कासन एवं निर्वधन आदेश के चलते 5 आदतन अपराधियों को छतरपुर जिले एवं समीपवर्ती सीमा पर लगे हुए जिलों की भौगोलिक सीमाओं से निष्काषित (जिला बदर) किया गया हैं।