//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को पर्युषण पर्व के अंतिम दिन को उत्तम ब्रह्मचर्य के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः अभिषेक व शांतिधारा कर आरती की गई इसके पश्चात जैन मंदिर से शोभयात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सम्पूर्ण जैन समाज के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से रहीं प्रत्याशी रामशिया भारती की भी मौजूदगी रही।
शोभायात्रा नगर के बुधवारा बाजार से शुरू होकर गांधी चबूतरा पहुची जहाँ श्रीजी का जलाभिषेक किया गया तत्पश्चात शोभायात्रा बस स्टैंड से होते हुए जैन मंदिर पहुंची।
• एक मंच पर राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी।
सोमवार को पर्युषण पर्व के समापन अवसर बक्सवाहा में कांग्रेस एवं भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंदी एक ही सामाजिक मंच पर दिखाई दिये।
बक्सवाहा में जैन समाज के दशलक्षण पर्यूषण पर्व के दौरान समापन अवसर की बेला पर गांधी चबूतरा स्थित मैदान में श्रीजी का जलाभिषेक किया गया इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक प्रदुमन सिंह लोधी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो वही विधानसभा उपचुनाव में रही कांग्रेस प्रत्याशी सियाभारती भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
जिस बीच विधायक श्री लोधी ने समाज के सर्व लोगों से किसी भी गलती के लिए उत्तम क्षमा कहा. तो वहीं कांग्रेस नेत्री रामसिया भारती ने भी उत्तम क्षमा के साथ अहिंसा परमो धर्म: अर्थात किसी भी प्रकार की जीव हिंसा ना करने के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।