SDM भंवर ने नई मंडी में दुकानों को कराया शिफ्ट...व्यापारी खुश तो कुछ ना-खुश।
//कृष्णकांत दुबे//
नेटवर्क छतरपुर। शहर के बगराजन माता मंदिर के पास लग रही मंडी के दुकानदारों को आज सुबह 5:30 बजे छतरपुर एसडीएम प्रियांशी भंवर सहित प्रशासनिक अमला एवं पुलिस बल के साथ पहुंची और सभी को नई मंडी सटई रोड पर शिफ्ट कराया जिससे व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला और सटई रोड की मंडी में व्यापारियों को सभी प्रकार की सुविधाएं भी मिलेगी , किसी को नहीं होगी कोई परेशानी ।तो वही व्यापारियों के एक तबके ने SDM प्रियांशी भंवर द्वारा जबरन हटाई गई फल,सब्जी की दुकानों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं साथ ही कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन।
सोरा रोड पर बनी मंडी की व्यापारी कर रहे शिफ्ट होने की मांग,मांग पूरी नही हुई तो हड़ताल की दी चेतावनी।
SDM प्रियांशी भंवर ने कहा कि व्यापारियों को मंडी में जल्द ही मिलेगी मूलभूत सुविधाएं जिससे कुछ व्यापारी हुये खुश।

