सौ.-दूरदर्शन नेटवर्क
ब्यूरो नेटवर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रात करीब 8 बजे जनता को अपना संदेश व्यक्त करते हुए कहा कि "कोई परीक्षा किस गाड़ी में साथ आए,जनता कर्फ्यू को हर भारतवासी ने सफल बनाया,1 दिन की जनता कर्फ्यू से भारत में दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है,जब मानवता पर संकट आता है,तो किस प्रकार हम सब भारतीय एकजुट होकर मिलकर उसका मुकाबला करते हैं,आप सभी जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए प्रशंसा के पात्र हैं,आप देख रहे हैं दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को इस महामारी ने संकट में ला दिया,कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियां और प्रयासों के बावजूद इन देशों में चुनौती बढ़ती ही जा रही है,इन सभी देशों के 2 महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है और एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि इस महामारी कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है सोशल डिस्टेंसिंग यानी एक दूसरे से दूर रहना अपने घरों में बंद रहना,कोरोगों से बचने का कोई तरीका नहीं है कोई रास्ता नहीं कोरोना को फैलने से रोकना है,तो उसके जो संक्रमण की साइकिल है उसको तोड़ना ही होगा,कुछ लोग इस गलतफहमी में है सोशल डिस्टेंसिंग सिर्फ मरीज या प्रभावित व्यक्तियों के लिए है,यह सूचना सही नहीं है यह सभी पर लागू होती है हर परिवार के लिए,चाहे वह प्रधानमंत्री भी हो,कुछ लोगों की यह सोच आपको आपके परिवार आपके माता-पिता आपके दोस्तों को आगे चलकर पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी,अगर ऐसी लापरवाही जारी रही इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी,पिछले 2 दिनों से देश के अनेक भागों में लॉक डाउन कर दिया गया,राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिय, हेल्थ सेक्टर के एक्सपर्ट और देश के एक्सपर्ट के सलाह पर देश बहुत बड़ा निर्णय लेने वाला है,पूरे देश में आज रात 12:00 बजे से संपूर्ण देश में संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है,हिंदुस्तान को बचाने के लिए हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12:00 बजे से घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है, देश के हर राज्य को हर केंद्र शासित प्रदेश को अब लोग डाउन किए जा रहे,एक तरह से कर्फ्यू ही है जनता कर्फ्यू से कुछ ज्यादा ही सख्त है यह अब यह कदम बहुत ही आवश्यक है,इस लॉक डाउन की कीमत देश को चुकानी पड़ेगी,लेकिन मेरा कर्तव्य है कि हर व्यक्ति हर नागरिक को बचाना हम सभी का कर्तव्य, पूरे देश को अब 21 दिन तक किया जा रहा लोग डाउन।
